फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The going monsoon threw water on the hard work of the farmers

बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The going monsoon threw water on the hard work of the farmers
धर्मशाला/खैरा (कांगड़ा)। जाते मानसून ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। वीरवार सुबह से जिलेभर में जारी बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। लगातार हुई बारिश के कारण पक कर तैयार हुई धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, जबकि मक्की की फसल की तुड़ाई पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में लगातार बारिश होने के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई, जिसके चलते कई लोगों को गर्म कपड़े पहने हुए देखा गया। खैरा गांव के कृषक राजमल, रत्न चंद, रमेश, हरबंस, सुरेश, अशोक, कुलवंत, मिलाप चौधरी, मनबीर, बलवंत, मंजीत वालिया आदि का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पर्याप्त बारिश होने के कारण अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन मौसम के बदले रुख से फसल को बचाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कृषि विभाग व सरकार से किसानों से इस तरह कभी सूखे तो कभी ज्याद बारिश से बर्बाद होने वाली फसल के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन

वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि बारिश धान की पक चुकी फसल के लिए हानिकारक है। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुकूल ही अपनी फसल की कटाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed