फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The first procession of the Gugga Chhatri Temple, Saloh, has set out.

Kangra News: गुग्गा छतरी मंदिर सलोह की निकली पहली फेरी

Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The first procession of the Gugga Chhatri Temple, Saloh, has set out.
फ़ोटो कैप्शन :-गुगा छतरी मंदिर सलोह की पहली फेरी में छत्र के साथ चलते भक्त। संवाद
सुलह (कांगड़ा)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गुग्गा छतरी मंदिर सलोह से सोमवार सुबह विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाबा की पहली फेरी निकाली गई। सुबह सात बजे आरती के उपरांत पवित्र छत्र को बाहर निकाला गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और बाबा के चेलों ने पारंपरिक रूप से संगल खेलकर शीश नवाया। इसके बाद छत्र की फेरी अरला, सलोह व कथियाड़ा आदि गांवों के लिए रवाना हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश ने बताया कि बाबा की दूसरी फेरी बुधवार को ठाकुरद्वारा, घडूं, दैहन, मनसिंबल और ठंबा गांवों के लिए निकलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed