{"_id":"68263fa142b644b95a07e0db","slug":"the-exam-result-of-balahra-school-was-commendable-kangra-news-c-95-1-kng1002-177114-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बलाहरा स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बलाहरा स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय
विज्ञापन
ज्वालामुखी के तहत शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा के दसवीं की परीक्षा में अव्वल रहे
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि निश्चय कुमार ने 700 में से 631 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि छात्रा पल्लवी कुमारी और कनिका राणा ने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक राकेश राणा ने बताया कि स्कूल में शास्त्री और कला अध्यापक के पद कई वर्षों से खाली हैं, इसके बावजूद अध्यापकों ने बहुत मेहनत से बच्चों को पढ़ाया है। इसके लिए सभी साथी बधाई के पात्र हैं। 631 अंक लेने वाले छात्र निश्चय कुमार को राकेश राणा ने अपनी तनख्वाह से 1100 रुपये नकद देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान सीमा देवी ने बच्चों के अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई।
गरली स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
रक्कड़ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। इसमें अंशुल शेरिया 689 अंक के साथ प्रथम, अक्षिता दयोल 685 अंक लेकर द्वितीय और अक्षित ने 672 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंशुल शेरिया ने टॉप टेन में अपना स्थान हासिल किया जो विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है।