फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The encroachment of the Dhaba operator in Palampur was removed.

Kangra News: पालमपुर में ढाबा संचालक का कब्जा हटाया

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The encroachment of the Dhaba operator in Palampur was removed.
नगर निगम ने कार्रवाई की शुरू, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन

नोटिस जारी कर अन्य पर भी जल्द कार्रवाई करने का प्लान तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर में नगर निगम की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को देख नगर निगम प्रशासन ने इनको हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल नगर निगम ने अभी एक अवैध कब्जे को हटाया है। नगर निगम ने अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी पहले ही दी थी लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा, शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।नगर निगम प्रशासन, विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम के साथ नगर निगम ने सैनिक विश्राम गृह के पास एक ढाबा संचालक के अवैध कब्जे को तोड़ दिया। साथ ही नगर निगम ने अन्य अवैध कब्जा धारकों को भी चेतावनी दे दी है कि वे अपने अवैध कब्जे स्वयं हटा लें अन्यथा नगर निगम जल्द कार्रवाई करने वाला है। सूत्रों का कहना है कि शहर पालमपुर में कई दुकानदारों ने सड़क और नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है जबकि कई लोगों ने अवैध कब्जा भी किया हुआ है। इसे देखकर अब नगर निगम सख्त हो गया है। यही नहीं, सड़क किनारे अपनी दुकानों के बाहर सड़क के साथ खाली जगह पर लगाई गई ग्रिलें और बोर्ड को भी हटाया जाएगा। उधर, नगर निगम के आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने कहा कि शहर में कई दिन से अवैध कब्जों की शिकायतें आ रही हैं। इसे देख नगर निगम ने नोटिस भी जारी कर रखे हैं लेकिन लोगों ने इनको नहीं हटाया है। शनिवार को एक ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed