फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The department swung into action and inspected the drinking water source.

Kangra News: हरकत में आया विभाग, पेयजल स्रोत का किया निरीक्षण

Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The department swung into action and inspected the drinking water source.
मनाली में पेयजल योजना का निरीक्षण करते जलशक्ति विभाग के अधिकारी व ग्रामीण। संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी के अलेउ में मटमैला पानी आने को लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक मटमैले पानी और कम सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

अलेउ में पानी कि समस्या लंबे अरसे से चल रही है। एक तो पानी कि आपूर्ति बहुत कम है। उस पर मटमैला पानी आने से ग्रामीण अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। सोमवार को इस समस्या को लेकर अलेउ के लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद जलशक्ति विभाग हरकत में आया और मंगलवार को एसडीओ दीक्षांत शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के साथ सेथन में स्थित पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण पाइपलाइन टूट गई है। इस वजह से पानी कि सप्लाई में दिक्कत हो रही है। साथ ही लगातार भूस्खलन से पानी मटमैला हो रहा है। समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed