फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The date of purchase of natural wheat has been extended

Kangra News: प्राकृतिक गेहूं की खरीद तिथि बढ़ी, अब 19 मई से बेच सकेंगे किसान

Sat, 17 May 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 May 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
The date of purchase of natural wheat has been extended
धर्मशाला। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण जिला कांगड़ा में प्राकृतिक खेती से उगाई गेहूं की खरीद के लिए तिथि को बढ़ा दिया है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आतमा) की ओर से निदेशालय को पत्र भेजकर तिथि बढ़ाने की अनुमति ली गई। इसके बाद अब किसान 19 मई से अपनी फसल को बेच सकेंगे।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में पहले यह प्रक्रिया 15 मई से शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण फसल गीली हो गई और किसान समय पर फसल खरीद केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। अब आतमा ने शिमला निदेशालय से खरीद तिथि बढ़ाने की अनुमति ली है। इसके बाद अब ढलियारा और फतेहपुर में 19 मई और नगरोटा-बगवां में 26 मई से फसल बेची जा सकेगी। इसके लिए जिला कांगड़ा के 369 किसानों ने अभी तक पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किसानों से 60 रुपये प्रति किलो की दर से प्राकृतिक तरीके से उगाई गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके लिए जिले में तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं और 64.24 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जिले के 369 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फसल बिक्री शुरू होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में प्राकृतिक गेहूं की बिक्री की तिथि को 15 मई से 19 मई तक बढ़ा दी है। अब किसान ढलियारा और फतेहपुर में 19 मई और नगरोटा-बगवां में 26 मई से अपनी फसल बेच सकते हैं। अपनी फसल बेचने के लिए अभी तक जिला के 369 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
- डॉ. राज कुमार भारद्वाज, परियोजना निदेशक, आतमा, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed