फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The cunning people are investing the amount of cyber fraud in online betting including crypto currency

Kangra News: साइबर ठगी की राशि को क्रिप्टो करंसी सहित ऑनलाइन बैटिंग में लगा रहे शातिर

Thu, 31 Jul 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 31 Jul 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
The cunning people are investing the amount of cyber fraud in online betting including crypto currency
धर्मशाला। साइबर ठगी की राशि को वैध बनाने के लिए शातिर क्रिप्टो करंसी खरीदने और ऑनलाइन सट्टेबाजी में इसका प्रयोग कर रहे हैं। लोगों को अपने झांसे में लेकर शातिर म्यूल खातों से राशि को भेज कर क्रिप्टो करंसी क्वाइन अपने प्राइवेट वॉलेट में ले रहे हैं। इससे शातिरों की जानकारी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में हाल ही में ऐसे दो मामले पहुंचे हैं जिनमें शातिरों द्वारा म्यूल खातों से भेजी गई राशि के चलते खाते होल्ड हुए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से शातिर क्रिप्टो करंसी खरीदने और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में लोगों को फंसा रहे हैं। इन खातों को लोगों की ओर से भी वेरीफाई नहीं किया जा रहा है और शातिरों के झांसे में फंस रहे हैं। हाल ही में साइबर क्राइम पुलिस थाना में एक युवक ने खाता होल्ड होने पर संपर्क किया है। साथ ही युवक को बाहरी राज्य की पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है। युवक ने बताया है कि उसने एक एप पर क्रिप्टो करंसी बेचने के लिए अपडेट किया था। इस पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया जिसके बाद युवक ने ढाई लाख रुपये में यह क्वाइन बेचे, जिन्हें शातिर ने अपने प्राइवेट वॉलेट लिया।
विज्ञापन

म्यूल खाते से राशि आने पर युवक का बैंक खाता होल्ड कर दिया गया है, अब युवक ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में संपर्क किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में ऑनलाइन सट्टेबाजी में राशि जीतने वाले एक व्यक्ति को भी इनामी राशि म्यूल खातों से मिली है। युवक ने भी बिना वेरीफाई किए सट्टेबाजी में पैसा लगाया था। उधर, एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि ठगी की राशि को शातिर ऑनलाइन सट्टेबाजी और क्रिप्टो करंसी खरीदने में प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें युवाओं के बैंक खाते म्यूल खातों से राशि आने के चलते होल्ड हुए हैं। बाहरी राज्यों की पुलिस की ओर से युवकों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed