फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The conference started two and a half hours late due to weather disturbance

Kangra News: मौसम का खलल, ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ सम्मेलन

Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The conference started two and a half hours late due to weather disturbance
धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीप तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन में प्रथम राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र-॥ के आयोजन में खराब मौसम ने खूब खलल डाला। खराब मौसम के कारण यह आयोजन तय समय से ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को यह सम्मेलन सुबह दस बजे शुरू होना था, जो कि 12:30 बजे शुरू हो पाया।
विज्ञापन

खराब मौसम और बारिश के चलते गगल एयरपोर्ट पर सोमवार को कोई नागरिक उड़ान नहीं पहुंची। रविवार को भी दो उड़ानें रद्द हुईं थीं, जिसके चलते इस सम्मेलन की अध्यक्षता करते वाले लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला रेलमार्ग से रविवार रात को ही दिल्ली से पठानकोट के लिए रवाना हुए। वह सोमवार सुबह 3:00 बजे पहले पठानकोट और उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए सुबह 6 बजे धर्मशाला स्थित होटल में पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी चौपर से धर्मशाला पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते चौपर के उड़ने की संभावना कम होने के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी सोमवार सुबह 5:00 बजे के करीब शिमला से धर्मशाला के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। इसके चलते मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे विधानसभा भवन तपोवन पहुंचे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12:20 बजे होटल से तपोवन विधानसभा पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे सम्मेलन का राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्जवन के साथ आगाज हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने ओम बिरला, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्यसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हरिवंश और संसदीय कार्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सदन के भीतर शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले विस अध्यक्ष पठानिया ने सम्मेलन में स्वागत भाषण पढ़ा। उनके बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राज्यसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हरिवंश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार
तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में सबसे पहले सुबह 10:37 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पहुंचे। उसके बाद उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल और कैप्टन रणजीत सिंह सुबह 10:43 पर पहुंचे। संसदीय कार्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11:00 बजे, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया 11:08 बजे और 11:43 बजे राज्यसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हरिवंश नारायण सिंह तपोवन विधानसभा पहुंचे।

पारंपरिक गीत-संगीत से गूंजा विधानसभा परिसर
तपोवन विधानसभा में अतिथियों के स्वागत के लिए स्थानीय कलाकार सुबह 10 बजे से ही विधानसभा परिसर पहुंच गए थे। इस दौरान नरसिंगा, ढोलक, शहनाई और लोकगीतों के साथ मेहमान प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। सभी अतिथियों के माथे पर तिलक भी लगाया गया। विस परिसर के बाहर लाल कारपेट बिछाई गई थी। विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री समेत अन्य विशेष अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


नहीं पहुंचे ये मेहमान प्रतिभागी
बारिश के कारण अधिकतर हवाई उड़ानें रद्द हो गई। इसके चलते जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष, कर्नाटक, असम और गुजरात के प्रतिभागी भी नहीं पहुंच पाए।

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

धर्मशाला स्थित तपोवन भवन में प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed