फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The condition of two people deteriorated and they were admitted to the hospital.

Kangra News: दो लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में दाखिल

Tue, 30 Dec 2025 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The condition of two people deteriorated and they were admitted to the hospital.
धर्मशाला। पुलिस थाना पालमपुर में नींद की गोलियों के ज्यादा सेवन और गलती से जहरीला पदार्थ खाने के मामले सामने आए हैं। ज्यादा नींद की गोलियां खाने से एक युवक की हालत बिगड़ने पर रविवार देर रात उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस थाना पालमपुर को सिविल अस्पताल से इसके बारे में सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि बैजनाथ क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक की ओर से नींद की ज्यादा गोलियों के सेवन से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी प्रारंभिक पूछताछ में मिली। इसके अलावा पालमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ही मैंझा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द के चलते उन्होंने दवाई रखी थी और दर्द होने पर गलती से उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि दोनों व्यक्ति टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन है। नियमानुसार मामलों में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed