{"_id":"6786b16f45d591a7a9001254","slug":"the-condition-of-chaudhary-hariram-park-should-be-improved-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161819-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चौधरी हरिराम पार्क की सुधारी जाए दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चौधरी हरिराम पार्क की सुधारी जाए दशा
Wed, 15 Jan 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। चौधरी फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कांगड़ा के विधायक पवन काजल और सब्जी मंडी अध्यक्ष निशू मोंगरा से मिला। इस मुलाकात का उद्देश्य चौधरी हरिराम की स्मृति में मटौर में बने पार्क को पुनर्जीवित करने के लिए जन जागरूकता पैदा करना और मामला प्रशासन के ध्यान में लाना था।
इस प्रतिनिधिमंडल में चौधरी विट्ठल सांकड़ा, मशाल चौधरी, शगुन चौधरी, लवलीन चौधरी, कृष्णा चौधरी, सचिन नंदा और अन्य सदस्य शामिल रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी हरिराम ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उनकी स्मृति में बना पार्क एक समय स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और विश्राम का प्रमुख केंद्र हुआ करता था लेकिन, समय के साथ इसकी देखभाल न होने के कारण इसकी स्थिति दयनीय हो गई है।
उन्होंने विधायक पवन काजल और अन्य प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक पार्क को पुनर्जीवित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की। चौधरी फाउंडेशन 1 मार्च, 2025 को चौधरी हरिराम की जयंती इसी पार्क में मनाने की योजना बनाई है। इससे पहले पार्क की सफाई करवाई जाए। साथ ही पौधरोपण, बैठने और रोशनी की व्यवस्था करवाई जाए और अवैध कब्जे हटाने समेत अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी इन मांगों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।