फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Chief Minister is afraid of losing the Panchayat elections: Chakshu

पंचायत के चुनावों में मुख्यमंत्री को सता रहा हार का डर : चक्षु

Thu, 23 Apr 2026 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister is afraid of losing the Panchayat elections: Chakshu
विश्व चक्षु
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आगामी पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवार न उतारने के फैसले पर पलवार किया है। चक्षु ने इसे हार का डर करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब जनता का सामना करने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्होंने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वह इन चुनावों में किसी भी स्तर पर भागीदारी न करें। इससे पहले सीएम सुक्खू ने जनता के बीच जाने के डर से पंचायत चुनाव टालने का हर प्रयास किया था, जिसपर न्यायपालिका के आदेशों पर भी आनाकानी और आरक्षण रोस्टर पर अपनी मनमर्जी व छेड़छाड़ जारी रखी, जिसे भी कोर्ट ने सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन

इसके बाद अब हार के डर से सीधे सीएम जनता व पंचायत चुनाव से भागने का ऐलान कर बैठे हैं।विश्व चक्षु ने कहा कि यह फैसला सीधी-सीधी हार का डर दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की बुनियाद होती है और इसी स्तर से जनता का मूड समझ आता है। अगर नींव से ही भागेंगे, तो ऊपर की राजनीति कैसे टिकेगी?। इस बयान के साथ उन्होंने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed