{"_id":"697cc0d2f2b0c8f56f081e81","slug":"the-central-government-is-attacking-the-rights-of-the-poor-prof-chander-kangra-news-c-95-1-ssml1020-218203-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के हक पर चोट कर रही केंद्र सरकार : प्रो. चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के हक पर चोट कर रही केंद्र सरकार : प्रो. चंद्र
Sat, 31 Jan 2026 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 31 Jan 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुकनाड़ा के भवन का उद्घाटन करते क़ृषि मंत्री चंद्र कुमार। -संवाद
बरियाल (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने केंद्र सरकार पर मनरेगा के मूल स्वरूप को बिगाड़ने और ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सुकनाड़ा पंचायत कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि मनरेगा पहले गरीब और मजदूर परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी था, लेकिन अब इसमें किए जा रहे बदलावों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में है।
मंत्री ने कहा कि कार्य के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी और नाम में बदलाव के कारण ग्रामीणों को काम मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों की वजह से गांवों में बेरोजगारी बढ़ रही है, जिससे लोग पलायन को मजबूर हैं। कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए है।
संबोधन से पहले कृषि मंत्री ने सुकनाड़ा में 31.95 लाख रुपये की लागत से तैयार दो बड़े प्रोजेक्ट्स जनता को समर्पित किए। इसमें 16.50 लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक भवन और 15.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुकनाड़ा का तीन कमरों वाला नया भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
मंत्री बोले- नगरोटा सूरियां में ब्लॉक का कोई औचित्य नहीं
नगरोटा सूरियां ब्लॉक को जवाली शिफ्ट करने के आरोपों पर चंद्र कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैला रही है। उन्होंने कहा कि देहरा हल्के की 10 पंचायतें अब देहरा ब्लॉक से जुड़ गई हैं। सुकनाड़ा, कथोली और बसा पंचायतों को जोड़कर नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद नगरोटा सूरियां में अब मात्र पांच पंचायतें ही शेष रह गई हैं। मंत्री ने बताया कि कम पंचायतों के कारण वहां ब्लॉक का औचित्य नहीं रहा। इस मामले में कुछ नेताओं ने उच्च न्यायालय में अपील भी की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।