Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The carefree journey through Himalayan literature has come to an end; he leaves behind a legacy of words.

Kangra News: पहाड़ी साहित्य का ‘मस्ताना’ सफर थमा, पीछे छोड़ गए शब्दों की विरासत

Fri, 06 Nov 2026 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The carefree journey through Himalayan literature has come to an end; he leaves behind a legacy of words.
सड़क हादसा : रमेश चंद्र मस्ताना साहित्यकार कांगड़ा। फाइल फोटो
धर्मशाला। हिमाचली-पहाड़ी साहित्य जगत ने एक सशक्त हस्ताक्षर खो दिया है। कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के नेरटी गांव निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और लेखक रमेश चंद्र ‘मस्ताना’ का वीरवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से साहित्यिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। करीब पांच दशक तक साहित्य साधना में जुटे मस्ताना ने रचनाओं के माध्यम से पहाड़ी भाषा, लोक परंपराओं और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया।
विज्ञापन

रमेश चंद्र मस्ताना ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिंदी में स्वर्ण पदक के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की थी। वह राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के पहले स्वर्ण पदक विजेता भी रहे। महाविद्यालय ने उन्हें रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था। प्राध्यापक के रूप में सेवाएं देने के साथ उन्होंने कविता, कहानी, आलेख, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत, समालोचना और सांस्कृतिक सर्वेक्षण जैसी विधाओं में लेखन किया। उनकी करीब एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुईं।
विज्ञापन

उनकी प्रमुख कृतियों में लोक विश्वासों पर आधारित आस्था के दीप : लोक विश्वास, लोकमानस के दायरे, पांगी घाटी की संस्कृति पर केंद्रित पांगी-घाटी की पगडंडियां एवं परछाइयां, पहाड़ी कविता संग्रह पक्खरु बोलै, हिंदी कविता संग्रह कागज के फूलों में और आलेख संग्रह मिट्टिया दी पकड़ शामिल हैं। वर्ष 2023 में उनका हिमाचली-पहाड़ी काव्य संग्रह मेरया मितरा प्रकाशित हुआ। वहीं, पहाड़ी दोहा शैली में रचित उनकी पुस्तक झांझर छणकै को प्रदेश की पहली दोहा शैली की पुस्तक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संस्कृति और भाषायी विरासत के संरक्षण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने नेरटी गांव और गढ़जमूला क्षेत्र के मंदिरों से जुड़े अध्ययन के साथ पांगी घाटी के जनजीवन और परंपराओं को भी लेखन में स्थान दिया। वरिष्ठ साहित्यकार ओंकार फलक की अरबी-फारसी लिपि में लिखी रचनाओं का देवनागरी में लिप्यंतरण करवाकर कालियां धारां सूरज उग्गै पुस्तक प्रकाशित करवाई।
साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1999 में पहाड़ी साहित्य सम्मान, 2001 में आचार्य मानद सम्मान, 2008 में गुरुकुल साहित्य सम्मान, 2011 में साहित्य विभूति सम्मान, 2012 में लालचंद प्रार्थी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार और 2020 में शाहपुर गौरव साहित्य पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 2023 में उन्हें कला गुरु सम्मान भी प्रदान किया गया था।
साहित्य के प्रति उनकी रुचि पारिवारिक संस्कारों से विकसित हुई। उनके पिता लच्छमन दास ‘मस्ताना’ हिंदी, पहाड़ी और उर्दू में कविताएं और नज्में लिखते थे। कांगड़ा लोक साहित्य परिषद के मंच से साहित्यिक सफर शुरू करने वाले मस्ताना ने डॉ. पीयूष गुलेरी, सागर पालमपुरी और प्रेम भारद्वाज से साहित्य की बारीकियां सीखीं।

साहित्यकार हरिकृष्ण मुरारी ने कहा कि रमेश मस्ताना एक बेहतरीन लेखक और कवि थे। पहाड़ी साहित्य को जिस ऊंचाई तक रमेश चंद्र मस्ताना ले गए, उसकी भरपाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed