फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The bus ran again after a year; sweets were distributed, and garlands were placed on the driver and conductor.

Kangra News: एक साल बाद फिर दौड़ी बस, मिठाई बांटी, चालक-परिचालक को पहनाया हार

Wed, 09 Sep 2026 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Sep 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
The bus ran again after a year; sweets were distributed, and garlands were placed on the driver and conductor.
जालग की बस सेवा दोबारा शुरू होने पर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
जालग (कांगड़ा)। करीब एक साल से बंद बस सेवा मंगलवार सुबह दोबारा शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बस के जालग पहुंचते ही ग्रामीणों ने मिठाई बांटी और चालक सुदेश और परिचालक समीर शर्मा को हार पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंत्री यादविंद्र गोमा जिंदाबाद के नारे लगाकर बस सेवा बहाल करवाने के लिए विधायक का आभार जताया। यह बस सेवा अब द्रमन से सरीमोलग वाया रोपड़ी, जलाड़ी, कोसरी, लंबागांव और जयसिंहपुर होकर चलेगी। पहले यह बस पालमपुर बस स्टैंड से संचालित होती थी। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि लंबे समय से सेवा बहाल करने की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

बस सुबह 7:30 बजे द्रमन से चलेगी और करीब 8:10 बजे रोपड़ी पहुंचेगी। इसके बाद जलाड़ी, कोसरी और लंबागांव होते हुए करीब 9:30 बजे जयसिंहपुर पहुंचेगी। सुबह 10 बजे यही बस जयसिंहपुर से सरीमोलग के लिए रवाना होगी। दोपहर 12:30 बजे जयसिंहपुर से तिनबड़ रूट पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 3:50 बजे जयसिंहपुर से झुंगा देवी, चौआं, धुपक्यारा और जालग होते हुए द्रमन जाएगी। जयसिंहपुर से धुपक्यारा वाया चौआं जाने वाली यह आखिरी बस होगी।
दर्जनों गांवों को मिलेगी राहत
बस सेवा बंद होने से कॉलेज विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। लोगों को निजी और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब नियमित बस चलने से दर्जनों गांवों के लोगों को जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।

बस सेवा बहाल होने पर अपर ठेहड़ू पंचायत प्रधान राजकुमार, उपप्रधान तेज सिंह मोनू, आशापुरी पंचायत प्रधान बॉबी, उपप्रधान किशोरी लाल, कोसरी पंचायत प्रधान मंजू, उपप्रधान विनोद टंडन, बीडीसी अध्यक्ष मीना कुमारी और समाजसेवी जगरूप सहित ग्रामीणों ने मंत्री यादविंद्र गोमा और एचआरटीसी पालमपुर डिपो के आरएम नितेश शर्मा का आभार जताया।

जालग की बस सेवा दोबारा शुरू होने पर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर करते ग्रामीण। संवाद

जालग की बस सेवा दोबारा शुरू होने पर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed