{"_id":"687b854617554c9f390bb2b2","slug":"the-body-of-a-person-living-with-his-in-laws-was-found-on-the-side-of-the-road-kangra-news-c-95-1-kng1004-186648-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ससुराल में रह रहे व्यक्ति का सड़क के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ससुराल में रह रहे व्यक्ति का सड़क के किनारे मिला शव
Sun, 20 Jul 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत चौली के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के किनारे शनिवार सुबह एक शव बरामद हुआ। सुबह के समय एक राहगीर ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल पंचायत प्रधान ज्योति धीमान को सूचित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास उल्टी और दस्त के निशान मिले और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रोमी (46) पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पत्नी अनु रानी और माता-पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें किसी पर भी शक नहीं है।
जानकारी के अनुसार रोमी शादी के बाद पिछले 18 वर्षों से अपने ससुराल चौली में ही रह रहा था और ट्रक चालक के रूप में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। थाना रक्कड़ प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।