{"_id":"61fac97d0428204af86d2fdd","slug":"the-ax-fired-on-24-khair-trees-in-bindravan-hathidhar-forest-area-kangra-news-sml398419097","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंद्रावन व हाथीधार वन क्षेत्र से 24 खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंद्रावन व हाथीधार वन क्षेत्र से 24 खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र में खैर के अवैध कटान की घटनाएं लगातार जारी हैं। वन मंडल नूरपुर के तहत आते वन क्षेत्र बिंद्रावन और हाथीधार में वन माफिया ने 24 खैर के पेड़ काट डाले हैं, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में अवैध कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर दबिश दी तो 24 खैर के पैड़ अवैध रूप से काटे हुए मौके से बरामद किए गए। इसे लेकर विभाग ने क्षेत्र में कार्यरत एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व गंगथ बीट की रिट, काथल कंडवाल बीट के डेंकबा के वन क्षेत्र में अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते दो वन रक्षक और बीओ को निलंबित किया जा चुका है। वन माफिया के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं, इस बात का खुलासा इस बात से होता है कि बीते साल इंदौरा उपमंडल के हलेड़ में लगाए 70 शीशम और खैर की लकड़ी के डंप से अधिकांश पेड़ों को वन माफिया उड़ा ले गया है।
विज्ञापन
-हाथीधार और बिंद्रावन बीट में विभाग के वनरक्षक ने गश्त के दौरान ठेकेदार की लेबर की ओर से काटे गए वृक्षों की सूचना दिए जाने के साथ ही इस लकड़ी को जब्त कर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। माल को वहां से ठेकेदार के डंप तक नहीं पहुंचने दिया है।- डीएफओ नूरपुर, विकल्प यादव