फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The accused who threatened to kill was sent on police remand.

Kangra News: जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 29 Oct 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Oct 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
The accused who threatened to kill was sent on police remand.
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत पलौहड़ा में पिस्तौल (देसी कट्टा) दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी कर्ण सिंह को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने धमकी क्यों दी और घटना में प्रयुक्त पिस्तौल कहां से लाई गई। गौरतलब है कि सोमवार देर शाम नीरज कुमार निवासी लुधियाड ने थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि जब वह अपने ट्रैक्टर सहित पलौहड़ा पहुंचा तो आरोपी कर्ण सिंह ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed