फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The accused were sent on three-day police remand.

Kangra News: आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The accused were sent on three-day police remand.
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बड़ोल क्षेत्र में तीन घरों में आभूषणों और नकदी की करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार रोबिन (28) निवासी झियोल और भीमसेन (32) निवासी दाड़ी को दोबारा तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना में दर्ज तीन चोरी के मामलों में अलग-अलग रिमांड ले रही है। इससे पहले आरोपियों को चोरी के पहले मामले में रिमांड पर लिया था और उनसे रिकवरी भी की थी।
विज्ञापन

इस मामले में रिमांड समयावधि समाप्त होने के बाद बुधवार को दोबारा न्यायालय में पेशकर अब दूसरे मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने 26 सितंबर को बड़ोल में एक घर से सोने के झुमके, चेन, अंगुठियां, चूड़ियां, एफडी, कीमती महिला पर्स सहित पांच हजार रुपये की नकदी चुराई थी। इसके बाद 17 अक्तूबर को भी क्षेत्र के एक घर से डेढ़ लाख के आभूषण का किट्टी सेट, 85 हजार रुपये की दो अंगुठियां, 70 हजार के तीन झुमके और चार हजार रुपये के चांदी के आभूषण चुराए थे। इसके अलावा इसी माह तीन नवंबर को 3.50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुराए थे। उधर, पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों का न्यायालय से चोरी के दूसरे मामले में पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed