{"_id":"66b4ce3c3317c913c20d4d56","slug":"the-accused-had-brought-tiger-nails-and-vulture-horns-from-the-sail-itself-kangra-news-c-95-1-ssml1021-142699-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नेपाल से ही बाघ के नाखून, गिदड़सिंगियां लाया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नेपाल से ही बाघ के नाखून, गिदड़सिंगियां लाया था आरोपी
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बाघ के नाखून और गिदड़सिंगियों के साथ पकड़ा गया जंग बहादुर इन्हें नेपाल से ही लेकर भारत पहुंचा था। नेपाली से पकड़े गए इन नाखूनों और गिदड़सिंगियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा गया है, जिससे इनकी सच्चाई पता लग सके। वहीं दूसरी ओर नेपाली को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाघ के नाखून और गिदड़सिंगियां बेचने के लिए नेपाल से लाया था। इससे पहले भी अन्य प्रदेशों में इस तरह के वन्य प्राणियों के अवशेषों को बेचता रहा है। गौरतलब है कि धर्मशाला पुलिस ने गश्त के दौरान बाघ के चार नाखून और आठ गिदड़सिंगियां सहित क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के समीप रेन शेल्टर से 36 वर्षीय जंग बहादुर पुत्र डली बहादुर निवासी बैरीकर डाकघर दापा नारकोट तहसील व जिला जुमला नेपाल को गिरफ्तार किया था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी बाघ के नाखून और गिदड़सिंगियां नेपाल से लेकर आया था और पहले से ही इस धंधे में शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह वन्य प्राणियों के अवशेष लेकर अन्य प्रदेशों में भी घूमता रहा है। वीरवार को न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए हैं।