{"_id":"6abac712c4367e6cfa0998d8","slug":"the-15th-international-film-festival-will-be-held-from-october-29-kangra-news-c-95-1-kng1005-258412-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 29 अक्तूबर से होगा 15वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 29 अक्तूबर से होगा 15वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव
Tue, 29 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
डिफ
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (डिफ) का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक डलझील के समीप स्थित तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज (टीसीवी) में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा के संबंध में सोमवार को सहायक आयुक्त विवेक चौहान की अध्यक्षता में आयोजकों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई।
सहायक आयुक्त ने आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, नियमित साफ-सफाई, सुचारु परिवहन, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा ताकि उत्सव में देश-विदेश से आने वाले दर्शकों, फिल्मकारों और अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, फिल्म उत्सव निदेशिका ऋतु सरीन, प्रबंधक लूसी पीटर, कम्युनिटी आउटरीच समन्वयक अभिषेक ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- --
पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फिल्म उत्सव से धर्मशाला तथा संपूर्ण जिले में पर्यटन और आतिथ्य सत्कार गतिविधियों को बड़ा संबल मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों और फिल्म निर्माण, निर्देशन व छायांकन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को विश्व विख्यात सिनेमा विशेषज्ञों व फिल्मकारों के साथ संवाद करने और उनकी कला से सीखने का सीधा अवसर प्राप्त होगा।