{"_id":"67158dbeca04a79e89034184","slug":"teenager-dies-in-collision-between-hrtc-bus-and-bullet-kangra-news-c-95-1-kng1002-151588-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचआरटीसी की बस और बुलेट की टक्कर में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचआरटीसी की बस और बुलेट की टक्कर में किशोर की मौत
Mon, 21 Oct 2024 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
बस और बुलेट के बीच हुई टक्कर। संवाद
खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पंचायत टिहरी के समीपवर्ती गांव कोहलड़ी में रविवार शाम एचआरटीसी बस और बुलेट के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट के पीछे बैठे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ज्वालामुखी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल योल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कोलहड़ी निवासी राहुल और रोहित बुलेट पर सवार घर से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे। ज्वालामुखी से खुंडियां की ओर जा रही एचआरटीसी बस के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहित कुमार (14) पुत्र काकू राम की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक राहुल कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर खुंडियां थाना से एएसआई सुशील कुमार अपने दलबल सहित दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मुआयना कर बस और बुलेट को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मृतक किशोर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं, बाइक चालक और किशोर दोनों रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी खुंडिया रणजीत परमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।