फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB-free campaign to gain momentum; youth to join Josh teams.

Kangra News: टीबी-मुक्त अभियान को मिलेगी गति, ‘जोश’ दलों से जुड़ेंगे युवा

Thu, 15 Oct 2026 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
TB-free campaign to gain momentum; youth to join Josh teams.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने और सामुदायिक स्तर पर जांच व जागरूकता बढ़ाने के लिए वीरवार को धर्मशाला में हितधारक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों, युवा संगठनों और स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और ''माय भारत'' के स्वयंसेवकों को ‘जोश’ दलों से जोड़ने की रूपरेखा तय होगी। साथ ही टीबी-मुक्त भारत मोबाइल एप पर दलों के पंजीकरण की स्थिति जांची जाएगी। इसके अलावा टीबी-मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्धारित लक्ष्यों, खांसी के लक्षणों की निगरानी और तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार होगा।
विज्ञापन

उपचार सहयोगियों के मानदेय भुगतान और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 16 सितंबर 2026 को हुई द्विमासिक समीक्षा बैठक के निर्देशों की प्रगति भी परखी जाएगी।

---------बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग, युवा संगठनों और स्थानीय निकायों के संयुक्त प्रयासों से ‘जोश’ दलों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। इसके जरिए टीबी की समय पर पहचान, नियमित उपचार और जनभागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत किया जाएगा। -डॉ. राजेश सूद, जिला टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed