फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Locks will be put up if toll tax relief is not granted within 15 days.

Kangra News: टोल टैक्स में 15 दिन में छूट न दी तो जड़ेंगे ताले

Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Locks will be put up if toll tax relief is not granted within 15 days.
घटटा टोल प्लाजा पर रोष जताते पंचायत प्रतिनिधि। जागरूक पाठक
कांगड़ा। घट्टा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में छूट के लिए सात पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 16वें दिन टोल प्लाजा के कमरों पर ताले जड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने तथा पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय व व्यावसायिक वाहनों को पूरी छूट देने की मांग रखी है। रानीताल पंचायत के प्रधान अभिनव शर्मा ने कहा कि यदि दायरे के किसी नागरिक से टोल वसूला जाता है तो वे पंचायत से संपर्क करें।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतिनिधियों ने इस संबंध में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। दौलतपुर पंचायत के उपप्रधान सतीश सोनी व एडवोकेट सौरभ कौंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों को छूट न मिलना अन्यायपूर्ण है और यह निर्णय जनता के हित में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::
टोल टैक्स में 15 दिन में दिलाएंगे राहत : डॉ. राजीव
-रजियाणा खास में जनसंवाद में बोले सांसद
-भंगवार पंचायत में पुलिया का किया लोकार्पण
------------
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। घट्टा टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से जल्द राहत मिलेगी। कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रजियाणा खास पंचायत में आयोजित जनसंवाद में कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और 15 दिन के भीतर राहत दिलवाएंगे।

कार्यक्रम में विधायक पवन काजल के नेतृत्व में रानीताल, रजियाणा और आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सांसद से मिलकर पांच किमी क्षेत्र के वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग उठाई थी। सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भंगवार पंचायत में सांसद निधि के 15 लाख रुपये से बनी पुलिया का लोकार्पण भी किया। वहीं, विधायक पवन काजल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। इस अवसर पर कई पंचायतों के प्रधान व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed