फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inter-college kayaking and canoeing championship begins at Pong Dam.

Kangra News: पौंग बांध में अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप शुरू

Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Inter-college kayaking and canoeing championship begins at Pong Dam.
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के तत्वावधान में वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की ओर से अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 14 और 15 अक्तूबर को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 महाविद्यालयों की 21 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें महिला वर्ग की 10 और पुरुष वर्ग की 11 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि रैहन वार्ड के जिला परिषद सदस्य रघुबीर पठानिया ने किया। इस दौरान उद्योगपति त्रिशी शर्मा, कुटबासी पंचायत प्रधान हरपाल सिंह छोटू, श्री गुग्गा जाहरवीर सेवा व जनकल्याण समिति खटियाड़ के प्रधान अवतार सिंह राजू और कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनू उपस्थित रहे। प्राचार्य कामाक्षी लुंबा ने मुख्यातिथि सहित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

रघुबीर पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य कामाक्षी लुंबा ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन कोच और निदेशक श्याम लाल की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक ओंकार सिंह, पवन कुमार, आयोजन सचिव देवेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed