{"_id":"67b08024787cf536a5005eac","slug":"taps-remained-dry-in-upper-barol-for-three-days-officer-said-no-information-kangra-news-c-95-1-ssml1021-165529-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अपर बड़ोल में तीन दिन से नलके सूखे, अफसर बोले- जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अपर बड़ोल में तीन दिन से नलके सूखे, अफसर बोले- जानकारी नहीं
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-12 अपर बड़ोल में जल संकट गहराता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से यहां सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। मगर विभागीय अधिकारी का कहना है कि पानी की सप्लाई बाधित होने की जानकारी नहीं है। बाईपास मार्ग पर जलशक्ति विभाग की पाइपलाइन बीच में लीक हो रही है, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में कोई प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं है, जिससे पानी की किल्लत और गंभीर हो गई है। वे पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जल शक्ति विभाग को शिकायत दी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम को जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण आम जनता परेशान हो रही है। उधर, जल शक्ति विभाग धर्मशाला के सहायक अभियंता पंकज चौधरी का कहना है कि पाइप लीकेज को ठीक किया जा रहा है। वार्ड में पिछले तीन दिन से पानी नहीं आया है, इस प्रकार की उन्हें कोई सूचना नहीं है। विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं और जल्द ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।