Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tanda Medical College shows students the path to a career abroad

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में छात्रों को दिखाई विदेश में कॅरिअर की राह

Sun, 10 May 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 May 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Tanda Medical College shows students the path to a career abroad
टांडा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में मेडिकल छात्रों के लिए एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को अमेरिका सहित विदेशों में चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के अवसरों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के गवर्नर की सलाहकार एवं प्रतिष्ठित फैमिली फिजिशियन डॉ. वासू सिंग ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली और वहां डॉक्टरों के बढ़ते अवसरों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

सत्र में बताया गया कि एमबीबीएस के बाद अमेरिका में डॉक्टर बनने के लिए किन चरणों से गुजरना पड़ता है। वक्ताओं ने भारतीय डॉक्टरों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका, विशेषकर अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। साथ ही करुणा, नैतिकता, रोगी-केंद्रित सेवा और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन

डॉ. श्रेया ने छात्रों को यूएस मेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और वक्ताओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed