{"_id":"69d11a703a89d4969a029464","slug":"talks-on-ats-remain-inconclusive-operators-to-stage-road-blockade-in-dehra-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1024-227920-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एटीएस पर वार्ता रही बेनतीजा, देहरा में कल चक्का जाम करेंगे ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एटीएस पर वार्ता रही बेनतीजा, देहरा में कल चक्का जाम करेंगे ऑपरेटर
Sun, 05 Apr 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम देहरा के साथ वार्ता के बाद लघु सचिवालय से बाहर आते ट्रक यूनियन पदाधिकारी और ऑपरेटर। -स्र
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परिवहन नीतियों और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) व्यवस्था के खिलाफ जिला कांगड़ा के ट्रक और टैक्सी ऑपरेटरों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शनिवार शाम को एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद ऑपरेटरों ने 6 अप्रैल को देहरा में पूर्ण चक्का जाम करने का एलान किया है।
ट्रक यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि कमर्शियल वाहन ऑपरेटर अब एटीएस सेंटर पर वाहनों की पासिंग नहीं करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को देहरा के हनुमान चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। यही नहीं, जिन वाहनों की पासिंग रुकी हुई है, उनकी चाबियां एसडीएम कार्यालय में जमा कर वाहन वहीं खड़े कर दिए जाएंगे।
यूनियन का तर्क है कि वर्तमान परिवहन नीतियां और एटीएस की नई व्यवस्था ऑपरेटरों के लिए व्यावहारिक नहीं है। इससे न केवल उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि प्रशासनिक पेचीदगियों के कारण कामकाज भी ठप हो गया है। ऑपरेटरों ने दोटूक कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।