फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Take action against Congress leader who misbehaved with woman police officer: Bikram

महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले कांग्रेस नेता पर करें कार्रवाई : बिक्रम

Mon, 15 Sep 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
Take action against Congress leader who misbehaved with woman police officer: Bikram
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिला पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं के कृत्यों से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि टांडा में महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस वार्ता में ठाकुर ने कहा कि हाल ही में कांगड़ा के टांडा में जसवां-परागपुर के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के साथ सरेआम दुर्व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अधिकारी के साथ बदतमीजी की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसपी धर्मशाला को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

बिक्रम ठाकुर ने बद्दी की एसपी इलमा फरोज के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के शामिल होने के कारण ऐसे घटनाक्रम जिला कांगड़ा में भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने एसपी धर्मशाला पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह सक्षम नहीं हैं तो उन्हें तत्काल स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अधिकारी के संपर्ध में थी महिला विधायक
भाजपा नेता ने कहा कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज निकली जाए और कांग्रेस नेता को दंडित किया। उन्होंने प्रदेश की एक महिला विधायक पर भी आरोप लगाया कि वह पीड़ित महिला अधिकारी से संपर्क में थीं, ताकि मामले को दबाया जा सके और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। विधायक बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि जसवां परागपुर के इस कांग्रेसी नेता को कड़ा दंड दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed