फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sunish and Munish will face each other for the post of head.

Kangra News: प्रधान पद के लिए सुनिश और मुनीष होंगे आमने-सामने

Sun, 05 Jan 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Sunish and Munish will face each other for the post of head.
कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव आज, सुबह नौ से चार बजे तक चलेगी चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन

शाम सात बजे तक घोषित होंगे परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव रविवार को जोधामल सराय में होंगे। प्रधान पद के लिए सुनिश माटा और मुनीष लुथरा आमने-सामने होंगे। इसी तरह महासचिव पद के लिए गर्वित शर्मा और राजेश शर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनेश धीमान और अनिल कुमार चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को पांच बजे से मतों की गणना चलेगी। कचहरी व्यापार मंडल के 400 के करीब व्यापारी मतदान करेंगे। शाम सात बजे तक चुनाव अधिकारियों की ओर से परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव तीन साल बाद दूसरी बार हो रहे है। इसमें छह प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। तीन साल बाद होने वाले चुनाव के लिए कारोबारियों की ओर से कचहरी के मुख्य मुद्दे रखे हैं। इनमें कचहरी सकोह रोड पर शौचालय का मुद्दा मुख्य रहेगा।
विज्ञापन

रजनीश शर्मा, प्रवीण शर्मा और अन्य कारोबारियों का कहना है कि कचहरी चौक पर पहले शौचालय हुआ करता था, लेकिन स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान अन्य विकल्प देने से पहले ही शौचालय को उखाड़ दिया गया है और आज तक कचहरी में शौचालय का समाधान नहीं हो पाया है। शौचालय न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं को अधिक दिक्कतें पेश आती हैं। इसके अलावा कचहरी में पार्किंग व यातायात, सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों और खोदी सड़कों को लेकर चुनावों में मुद्दे रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पांच जनवरी रविवार कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव जोधामल सराय में करवाए जाने निश्चित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे के बाद मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद शाम सात बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
-मनीष लुथरा, वर्तमान अध्यक्ष व नए उम्मीदवार


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed