फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sunanda and Naati King will rock this Makar Sankranti

Kangra News: मकर संक्रांति पर सुनंदा, नाटी किंग मचाएंगे धमाल

Tue, 13 Jan 2026 02:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sunanda and Naati King will rock this Makar Sankranti
कांगड़ा। जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व पर तीन दिन तक चलने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए कलाकार फाइनल हो गए हैं। पहले दिन जहां माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने के साथ भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा वहीं, दूसरे और तीसरे दिन नगर परिषद के मैदान में कलाकार मंच पर धमाल मचाएंगे। प्रशासन ने इन्हें सांस्कृतिक संध्याओं का नाम दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता में एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि पहले दिन 14 जनवरी को मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले जागरण में मनी लाडला, संजय सांवरिया और सौरभ शिवालिया मां की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं, 15 जनवरी को नगर परिषद मैदान में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में मशहूर गायक सुनंदा शर्मा और कुमार साहिल प्रस्तुति देंगे। यह दिन पंजाबी और बॉलीवुड फ्यूजन के नाम रहेगा। इसके साथ ही 16 जनवरी को नाटी किंग कुलदीप शर्मा और इशांत भारद्वाज अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसी दिन ऑडिशन के माध्यम से चयनित स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए ऑडिशन सोमवार को ही आयोजित किए जाएंगे। नप मैदान में दो दिन तक चलने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध चाकचौबंद होंगे। पूरे मैदान में बैरिकेड लगाए जाएंगे। मैदान और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैनात किया जाएगा। शहर में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए पैदल ही आने की अपील की गई है। उन्होंने साफ कहा कि नप मैदान में आयोजित होने वाली इन दोनों संध्याओं के लिए ट्रस्ट का एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। घृत मंडल पर्व के लिए देसी घी से करीब 21 क्विंटल मक्खन तैयार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed