फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government is based on lies, excuses and deceit: Chakshu

सुक्खू सरकार झूठ, बहाने और फरेब पर टिकी : चक्षु

Mon, 03 Nov 2025 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government is based on lies, excuses and deceit: Chakshu
विश्व चक्षु
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह झूठ, बहाने और फरेब पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले ठेकेदारों को भुगतान करने की घोषणाएं कर न केवल जनता को गुमराह किया है, बल्कि ठेकेदारों की मेहनत और प्रदेश के विकास के साथ मजाक किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रदेश में ट्रेजरी बंद होने के कारण विकास ठप है और जनता परेशान है। सरकार के पास न कर्मचारियों के वेतन-भत्तों के लिए पैसा है, न ठेकेदारों व योजनाओं के भुगतान के लिए। लगभग सभी विभागों की फाइलें कोषागार में रुकी पड़ी हैं और मुख्यमंत्री मंचों से विकास होने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

चक्षु ने कहा कि काम करवाओ, भुगतान भूल जाओ नीति पर यह सरकार चल रही है। दिवाली से पहले भुगतान करने की घोषणा कर फिर मुकर जाना हिमाचल की जनता के साथ राजनीतिक विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न विधायक निधि जारी हो रही है, न पंचायतों को फंड मिल रहे हैं और न विकास योजनाएं आगे बढ़ पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में सुक्खू सरकार के झूठ और आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed