फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukh's government is determined to make the youth self-reliant: Bali

सुख की सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प : बाली

Mon, 26 Aug 2024 01:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Aug 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Sukh's government is determined to make the youth self-reliant: Bali
धर्मशाला। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए के लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार कृतसंकल्प है। इसी दिशा में चरणबद्ध विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। रविवार को धर्मशाला के कालेज के सभागार में तीन दिवसीय युवा सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत परिवहन विभाग की ओर से ई-टैक्सी स्कीम आरंभ की है, जिसमें ई-टैक्सी खरीदने पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हीं ई-टैक्सियों को कम से कम चार वर्षों के लिए सरकारी विभागों द्वारा अनुबंध पर लिया जाएगा। इसी तरह से बंजर भूमि पर सौर उर्जा संयंत्र स्थापित करने तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत भी युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू, डीएसपी निशा, आरटीओ प्रदीप ठाकुर, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, युवा संस्था के अध्यक्ष कश्मीर सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed