{"_id":"6aaff3e23146a506b006df80","slug":"today-events-in-the-city-kangra-news-c-95-1-ssml1021-256846-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज खास
विज्ञापन
शिक्षा
पर्यटन सप्ताह-हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे पर्यटन सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां होंगी।
बैठक
समीक्षा-इंदौरा कॉलेज में विधायक मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में 20-सूत्री कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
सम्मान
पंचायत प्रतिनिधि-पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्वाह्न 11 बजे सम्मानित करेंगे।
रोजगार
साक्षात्कार-उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में निजी कंपनी विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से साक्षात्कार लेगी।
खेलकूद
कुश्ती-पारंपरिक टियालू मेले के तहत दंगल प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2:00 बजे तक पहलवानों का पंजीकरण किया जाएगा।
काम की बात
बिजली बिल जमा करवाएं-विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के उपभोक्ता 30 सितंबर तक अपने बिजली बिल जमा करवाना सुनिश्चित करें। तय तिथि तक भुगतान न करने पर बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ता बिल ऑनलाइन माध्यम से या सिद्धपुर उपमंडल कार्यालय में जाकर जमा करवा सकते हैं।