फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sudhir Sharma raises questions about the role of law officers.

Kangra News: सुधीर शर्मा ने लॉ ऑफिसर्स की भूमिका पर उठाए सवाल

Tue, 11 Aug 2026 07:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
Sudhir Sharma raises questions about the role of law officers.
धर्मशाला। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्यपाल को अलग से प्रतिवेदन भेजकर प्रदेश के कुछ सेवारत राज्य विधि अधिकारियों की कथित राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे राज्य के विधि अधिकारियों की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और संस्थागत विश्वसनीयता से जुड़ा मामला बताते हुए राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के बैनर तले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई एक ऐसे पदाधिकारी ने की, जो प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के सार्वजनिक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस पत्रकार वार्ता में कुछ अन्य सेवारत एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के भी शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन

विधायक ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले में राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट मांगी जाए। साथ ही यह जांच कराई जाए कि सेवारत कानून अधिकारियों की किसी राजनीतिक दल की गतिविधियों में भागीदारी उनके नियुक्ति नियमों और सरकारी नीति के अनुकूल है या नहीं। उन्होंने राज्य के विधि अधिकारियों के कार्यालय की तटस्थता बनाए रखने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। सुधीर शर्मा ने यही मामला हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed