{"_id":"66f6b66d818fae584e0fe2c6","slug":"students-should-not-roam-outside-pg-hostel-without-any-reason-after-8-pm-kangra-news-c-95-1-ssml1021-148690-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रात आठ बजे के बाद पीजी-होस्टल के बाहर बिना कारण न घूमें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रात आठ बजे के बाद पीजी-होस्टल के बाहर बिना कारण न घूमें विद्यार्थी
Fri, 27 Sep 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत निजी पीजी और सरकारी होस्टल में रहने वाले काॅलेज विद्यार्थियों को थाना प्रभारी चमन लाल ने सख्त हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी रात को आठ बजे के बाद यदि बिना किसी कारण अपने परिसर के बाहर घूमते पाए गए तो उनके साथ पीजी मालिक और सरकारी होस्टल के वार्डन पर कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। यदि किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर आना पड़े तो जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित रूप में अनुमति पत्र साथ लाएं।
उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर से पहले पहले नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के पंचायती क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी अपना पंजीकरण थाने में करवाए। अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य भी सुनिश्चित करें कि उनकी पंचायत में रह रहे प्रवासियों का पंजीकरण थाने में हुआ है अथवा नहीं। इसमें कोई कोताही हुई तो पंचायत नुमाइंदे खुद जिम्मेवार होंगे।