फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Student crossing the road after getting off the bus was hit by a car and injured.

Kangra News: बस से उतरकर सड़क पार करता विद्यार्थी कार की टक्कर से घायल

Thu, 02 Apr 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Apr 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
Student crossing the road after getting off the bus was hit by a car and injured.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डाडासीबा-ढलियारा मार्ग पर गांव बढ़ल में पुल के समीप मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल खुलने के पहले ही दिन हुए इस हादसे ने क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। तेज रफ्तार कार की चपेट में आए छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोड़ी-कोड़ी निवासी संजय कुमार का पुत्र शुभम (12) निजी बस से स्कूल जा रहा था। बढ़ल पुल के पास बस से उतरने के बाद वह सड़क पार करने के लिए बस के पीछे से दूसरी ओर जाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार निजी कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शुभम को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ल पुल के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। लोगों ने मांग की है कि स्कूल के पास स्पीड कंट्रोलर और स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों को स्कूली बच्चों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में रफ्तार पर नियंत्रण रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed