Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MP revisits college memories, says this very land shaped his identity

Kangra News: कॉलेज की यादों में लौटे सांसद, बोले-इसी धरती ने बनाई पहचान

Sun, 15 Nov 2026 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
MP revisits college memories, says this very land shaped his identity
धर्मशाला कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ र
धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी समारोह में डॉ. राजीव भारद्वाज ने साझा किए छात्र जीवन के अनुभव
विज्ञापन

महिलाओं के मानदेय और 27 करोड़ के निर्माण कार्यों पर सरकार को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की धरती ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसी संस्थान से शिक्षा ग्रहण की और जीवन के कई यादगार पल यहां बिताए। अपने ही महाविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना गर्व और खुशी का विषय है। यह बात कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में कही। उन्होंने छात्र जीवन की पुरानी यादें भी साझा कीं।
समारोह के दौरान सांसद ने प्रदेश सरकार के पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने के कैबिनेट फैसले पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की 25 लाख महिलाओं को जनवरी 2023 से प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया था। अब करीब चार साल बाद योजना पर फैसला लिया जा रहा है और लाभार्थियों की संख्या घटाकर साढ़े तीन लाख बताई जा रही है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को जनवरी 2023 से अब तक का पूरा बकाया दिया जाए।
विज्ञापन

27 करोड़ के कार्यों की जांच की मांग
सांसद ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत करीब 27 करोड़ रुपये से हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवालों को भी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता के टैक्स का पैसा खर्च होता है। इसलिए गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed