फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Student council elections in CU on 3rd

Kangra News: सीयू में छात्र परिषद के चुनाव 3 को

Thu, 25 Sep 2025 05:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:18 AM IST
विज्ञापन
Student council elections in CU on 3rd
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के तीनों परिसरों में छात्र परिषद चुनाव का आयोजन तीन अक्तूबर को किया जाना है। इसके लिए परिषद ने बुधवार को सूचना जारी कर दी है। चुनाव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 26 सितंबर से नामांकन करना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के 13 विभिन्न स्कूलों के अंतर्गत 40 विभाग एवं केंद्रों में 20 नामित और 20 निर्वाचित पद भरे जाने हैं। इसमें विश्वविद्यालय की ओर से मेरिट आधार पर 20 और चुनाव के आधार पर 20 अन्य पदों पर छात्रों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से 2023 के बाद अब चुनाव हो रहे हैं। 29 सितंबर को नामांकन पत्रों का परीक्षण और स्कूलवार उम्मीदवारों की सूची को लगाया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को नामांकन वापस लेने और स्कूलवार उम्मीदवारों की अंतिम सूची को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार शुरू होगा और दो अक्तूबर शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चुनाव चलेंगे। शाम 5:00 बजे के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed