फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   An SDM camp office will be set up in Haripur every Wednesday.

Kangra News: हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम का कैंप कार्यालय

Sat, 17 Oct 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
An SDM camp office will be set up in Haripur every Wednesday.
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा के उपमंडलाधिकारी हरिपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में प्रत्येक बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे कैंप कार्यालय लगाएंगे। इससे हरिपुर तहसील और आसपास के गांवों के लोगों को अपनी समस्याओं और विभागीय कार्यों के लिए देहरा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को इसके लिए 20 से 35 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। एसडीएम ने सभी विभागों को कैंप में विभागाध्यक्ष या संबंधित कार्यों की जानकारी रखने वाले प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैंप में सरकारी योजनाओं, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को दर्ज कर उनका समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। इससे लोगों को विभागों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed