फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Sri Krishna Janmashtami festival inaugurated in Nurpur

Kangra News: नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 17 Aug 2025 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 Aug 2025 08:10 AM IST
विज्ञापन
State level Sri Krishna Janmashtami festival inaugurated in Nurpur
नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में हिस्सा लेते ह
नूरपुर (कांगड़ा)। ऐतिहासिक श्री बृजराज मंदिर में शुक्रवार को चौथे राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। चौगान स्थित अटल इंडोर स्टेडियम से लेकर श्री बृजराज स्वामी मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति का उत्साह देखने लायक रहा। इसकी अगुवाई कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

मंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन और रेलवे बोर्ड (नॉर्थ जोन) के सदस्य दीपक भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गीता संदेश आज भी हमें सत्य, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्म करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश में एकता और सौहार्द की कामना की। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम अरुण शर्मा और श्री बृजराज मंदिर ट्रस्ट ने मंत्री को शॉल, टोपी और बृजराज स्वामी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पहली सांस्कृतिक संध्या में फौलादी बैंड, पंजाबी गायक गौरव कौंडल और स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपाली गंभीर, डीएसपी विशाल वर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, डीएफओ निशांत पराशर, बीडीओ अशोक कुमार, मंदिर कमेटी अध्यक्ष दविंदर शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


नूरपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब
राज्य स्तरीय जन्माष्टमी उत्सव पर शुक्रवार सुबह से ही श्री बृजराज मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नूरपुर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी परिवार सहित मंदिर में शीश नवाया।

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में हिस्सा लेते ह

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में हिस्सा लेते ह

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में हिस्सा लेते ह

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में हिस्सा लेते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed