{"_id":"66eb7377a4af4c983305cd57","slug":"state-bjp-brainstorming-in-palampur-emphasis-on-adding-more-and-more-members-kangra-news-c-95-1-ssml1008-147738-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में प्रदेश भाजपा का मंथन, अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में प्रदेश भाजपा का मंथन, अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर
Thu, 19 Sep 2024 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में भाजपा के मोर्चाे और प्रकोष्ठों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का दीप जलाकर शुभारंभ करते
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला भाजपा कार्यालय पालमपुर में बुधवार को प्रदेश भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की एकदिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर मंथन किया गया। पार्टी की इस कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक समेत, व्यापारी और अधिवक्ता समेत सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बतौर मुख्यातिथि जबकि कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के प्रभारी विपिन सिंह परमार और प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य मुद्दा सदस्यता अभियान को लेकर रहा। भाजपा प्रदेश स्तर में अपने बड़ी संख्या में नए सदस्यों का एक कुनबा खड़ा करना चाहती है। जिसे लेकर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर आदेश हो चुके हैं। यही कारण है कि सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए पार्टी ने पालमपुर में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उसमें सदस्यता अभियान को ओर तेज करने की बात रखी। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साफ संदेश दिया कि पार्टी ने जो 15 से 16 लाख नए सदस्य बनाने का उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। जिसके लिए हर कार्यकर्ता से कहा गया कि इसके लिए मेहनत करनी होगी। नए सदस्यता अभियान में पंद्रह से सोलह लाख नए सदस्य का टारगेट लेकर चल रही भाजपा आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर एक मजबूत स्थिति में देखना चाहती है। जिसके लिए पार्टी पदाधिकारी हर घर में सदस्यता अभियान छेड़े हुए है। राजीव बिंदल ने कार्यशाला में कहा कि एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति अपना योगदान देना चाहता है। यही कारण है बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ रहे है। इससे पहले विपिन सिंह परमार ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा अभी एक ही लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सदस्य बने।