फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Staging of powerful drama on chitta prevention

Kangra News: कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी का प्रयास

Fri, 26 Dec 2025 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Staging of powerful drama on chitta prevention
परागपुर (कांगड़ा)। हरबाग में बुधवार रात एक कार वाशिंग स्टेशन के भीतर स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। शातिर ने प्लास्टिक की खिड़की को तोड़कर भीतर प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन सरिये को न तोड़ पाने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। इस घटना का पता वीरवार सुबह चला, जब वाशिंग सेंटर के मालिक कुलदीप काम पर पहुंचे। वह वाशिंग सेंटर के भीतर अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना देहरा पुलिस को दी। इसके बाद एसएचओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से पास में स्थित एक मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed