फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Spot round admission in ITI Shahpur till tomorrow

Kangra News: आईटीआई शाहपुर में स्पॉट राउंड दाखिला कल तक

Fri, 29 Aug 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Aug 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Spot round admission in ITI Shahpur till tomorrow
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड दाखिला जारी है जो 30 अगस्त तक चलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य चैन सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर के निर्देशानुसार संस्थान के सभी व्यवसायों में एक-एक सीट अनाथ उम्मीदवारों के लिए 30 अगस्त तक आरक्षित रखी गई है। कोई भी पात्र, अनाथ अभ्यर्थी उक्त तिथि तक संस्थान में आकर प्रवेश ले सकता है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को दसवीं, हिमाचली प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र तथा चिकित्सीय प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed