{"_id":"68dd45f5938940b49c0c9a19","slug":"sports-competition-begins-in-kaliyada-531-players-will-show-their-strength-kangra-news-c-95-1-kng1005-198964-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कलियाड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 531 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कलियाड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 531 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Thu, 02 Oct 2025 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:46 AM IST
विज्ञापन
कलयाड़ा में प्रतियोगिता का शुभारंभ पर संबोधित करते केवल सिंह पठानिया। - स्रोत: संस्थान
शाहपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलयाड़ा में बुधवार को लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 15 जोन के 531 खिलाड़ी हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, जूडो और ताईक्वांडो खेल में दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कलयाड़ा खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्पेशल चाइल्ड अनु कुमारी को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इटली में अंतरराष्ट्रीय स्पेशल फ्लोर हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
कार्यक्रम के दौरान एडीपीओ अतुल कटोच ने तीन दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जबकि विद्यालय स्टाफ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये का चेक उपमुख्य सचेतक को भेंट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन शर्मा, शमशेर भारती, शिक्षकगण, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।