{"_id":"69012742e3ebdbbd290289e7","slug":"special-buses-will-no-longer-operate-only-routine-buses-will-run-kangra-news-c-95-1-kng1002-202971-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विशेष बसों का संचालन बंद, अब रूटीन की ही दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विशेष बसों का संचालन बंद, अब रूटीन की ही दौड़ेंगी
विज्ञापन
धर्मशाला। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद एचआरटीसी मंडल धर्मशाला ने मंगलवार से विशेष बसों का संचालन बंद कर दिया है। अब सामान्य दिनों की तरह रोजाना चलने वाली बसों का ही संचालन किया जाएगा। छुट्टियां खत्म होने के बाद अधिकतर लोग अपने घरों से दूसरे राज्यों में नौकरी और पढ़ाई करने के लिए निकल गए हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल की ओर से त्योहारी सीजन में विभिन्न डिपुओं से 194 विशेष बसें चलाई गईं। इनमें दिवाली से पहले ही 125 और त्योहार के बाद 69 विशेष बसें चलाकर यात्रियों को उनके कार्य स्थलों तक पहुंचने के लिए सुविधा प्रदान की। दिवाली से पहले 18 से 20 अक्तूबर तक चलाई 125 विशेष बसों से निगम ने 45,84,804 रुपये कमाए थे।
वहीं, दिवाली के बाद चलाई गईं 69 बसों की कमाई अभी जुड़नी है। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि निगम की ओर से दिवाली से पहले और बाद 26 अक्तूबर तक 194 विशेष बसें चलाई गईं। दिवाली से पहले चलाई गई बसों से निगम को 45.84 लाख का मुनाफा हुआ था। इसके बाद चलाई गई बसों की कमाई सभी बसों के वापस धर्मशाला पहुंचने के बाद ही पता चलेगी। अब सामान्य दिनों की तरह की रूटीन की बसों का ही संचालन किया जाएगा।