फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sonu won a big prize in the Jhikar Lanjhani fair of Odar

Kangra News: ओडर के झिकड़ लांझणी मेले में सोनू ने जीती बड़ी माली

Thu, 15 May 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sonu won a big prize in the Jhikar Lanjhani fair of Odar
ओडर झिकली लांझनी छिंज मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए ओडर पंचायत प्रधान। स्रोत: आ
धर्मशाला। ओडर के झिकड़ लांझणी (डिम्मा) का दो दिवसीय मेला बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी और छोटी माली के लिए दंगल प्रतियोगिता को आयोजन किया। इसमें हिमाचल के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली का मुकाबला लंबानाला के सोनू पहलवान और दरगेला के रिंकू के बीच हुआ। इसमें लंबानाला के सोनू पहलवान विजेता रहे। छोटी माली के लिए मुकाबला चड़ी के विशाल और जोंटा के अनूप के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें चड़ी के विशाल विजेता रहे। मेले के समापन पर ओडर पंचायत की प्रधान संजना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। मेला कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश, रविंद्र सरदयाल, भीमसेन कटोच और लांझणी के प्रधान विपिन कुमार ने कहा कि मेले के पहले दिन 16 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों की कुश्ती का आयोजन किया, इसमें 50 हजार रुपये बच्चों में इनाम के रूप में वितरित किए। बुधवार को बड़े दंगल में बड़ी माली 32 हजार रुपये की रखी गई थी। मेेले में हिमाचल के पहलवान ने ही भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed