{"_id":"6a0b008517402328af09eee9","slug":"sonu-pehlwan-of-kangra-won-the-big-prize-in-pargod-fair-kangra-news-c-95-1-kng1047-235261-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परगोड़ मेले में कांगड़ा के सोनू पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परगोड़ मेले में कांगड़ा के सोनू पहलवान ने जीती बड़ी माली
Tue, 19 May 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 May 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
परगोड़ छिंज मेले के विजेता पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोत ः आयोजक
बरियाल (कांगड़ा)। सिद्ध गोरिया बाबा परगोड़ मेले में आयोजित दंगल (छिंज) में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। कुश्ती का रोमांच देखने के लिए दर्शक रविवार देर शाम नौ बजे तक मैदान में डटे रहे। दंगल की पहली बड़ी माली कांगड़ा के सोनू पहलवान ने अहाड़ा के लक्की पहलवान को हराकर अपने नाम की। दूसरी बड़ी माली गुरदासपुर के सागर पहलवान ने अटारी के भोला पहलवान को पटखनी देकर जीती।
दंगल में मास्टर नीरी पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि कैप्टन पूर्ण चंद राणा ने पहली बड़ी माली के विजेता को 9,000 रुपये और उपविजेता को 8,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगरोटा सूरियां के पूर्व उपप्रधान सुखपाल गोगी विशेष अतिथि हे। मुख्यातिथि ने छिंज मेला कमेटी को अपनी ओर से 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
मेला कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह और पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह वर्धन ने मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर मोहिंद्र सिंह शास्त्री, मलूक सिंह, विक्रम मेहता, रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।