फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Solve the land related issue and start construction of building of Dehra College: Sukhu

भूमि संबंधी मामला हल कर शुरू करवाएं देहरा कॉलेज का भवन निर्माण : सुक्खू

Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Solve the land related issue and start construction of building of Dehra College: Sukhu
देहरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर वन विभाग से भूमि संबंधित मामले को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने रविवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि देहरा के लिए प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए, ताकि इन योजनाओं का लाभ जल्दी से जल्दी लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित बनाने के लिए देहरा में लैंड बैंक बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने देहरा में बनने वाले सर्किट हाउस, इंडोर स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट और लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भी तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा देहरा में बिजली की तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट और सड़क निर्माण के कार्यों सहित जल स्रोतों के उपयुक्त दोहन के संदर्भ में भी उचित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा को प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देहरा में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। देहरा के बनखंडी में बन रहे जूलॉजिकल पार्क के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ पौंग डैम के आसपास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरा में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने वाले संभावित स्थलों को चिह्नित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed