{"_id":"5f3974da8ebc3e4adb19968b","slug":"snake-bites-snake-charmer-kangra-news-sml34188132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपेरे को ही सांप ने डस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपेरे को ही सांप ने डस लिया
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल में दो तीन दिन पहले 21 कोबरे पकड़ने वाले सपेरे को उस समय कोबरे के डस लिया, जब वह जहरीला सांप पकड़ने नेरटी गांव में एक किराने की दुकान में गया हुआ था।
सपेरे नाजर के साथ गए सहयोगी सपेरों ने बताया कि नाजर और वे सुबह नेरटी गांव में एक दुकान में घुसे सांपों को पकड़ने गए थे। जैसे ही सपेरे ने एक सांप को पकड़ा तो वहां छुपे दूसरे कोबरे ने उसे डस लिया। वर्षों से नाजर सांप पकड़ने का काम कर रहा है, लेकिन यह अनुभव भी उनके काम नहीं आया। सांप ने उनकी बाहों पर अपने जहरीले दांत गड़ा दिए।
40 वर्षीय सपेरे को तुरंत उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।