फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Smart city people forced to buy water and drink it

Kangra News: स्मार्ट सिटी के लोग पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर

Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Smart city people forced to buy water and drink it
मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे रामनगर-श्यामनगर के बाशिंदे
विज्ञापन

आज तक न चल पाए ऑटो और न चलीं इलेक्ट्रिक बसें
मर्ज एरिया का मर्ज- 06...
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 10 श्यामनगर और वार्ड 11 रामनगर के बाशिंदे सालभर पेयजल की समस्या के जूझते रहते हैं लेकिन आज तक इन दोनों वार्डों के लिए कोई पेयजल योजना शुरू नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि जरूरत के समय लोगों को अपने पैसों से पानी खरीदना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। एक सप्ताह तक लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। नौ साल बीत जाने के बाद भी आज तक इस समस्या का हल नहीं हो पाया है। स्मार्ट सिटी के रामनगर और श्यामनगर में परिवहन सुविधा भी शून्य है। इस वजह से मरीजों या बुजुर्ग लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। अगर लोगों को कहीं जाना हो तो इसके लिए टैक्सी करनी पड़ती है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आई स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें भी शहर में नहीं दौड़ पाई हैं। इसके अलावा बार-बार सीवरेज ब्लॉकेज और स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है।

- रामनगर और श्यामनगर वार्डों में सालों से पेयजल समस्या है, लेकिन आज तक इस दोनों वार्डों के लिए कोई पेयजल योजना शुरू नहीं हो पाई है। लोगों को पैसे खर्च कर पानी खरीदना पड़ता है। सीवरेज की बार-बार लीकेज से भी परेशानी होती है। -अभिषेक, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन


- दोनों वार्डों में अवैध पार्किंग की समस्या का आज दिन तक हल नहीं हो पाया है। रोजाना सड़के के एक साइड पर वाहन खड़े रहते हैं, जिस वजह से आपातकालीन स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन के समय स्ट्रीट लाइटें जलती हैं और रात को बंद हो जाती हैं। - मोहित अंग्रीश, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर निगम बने नौ साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन आज तक कोई मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई है। दोनों वार्डों में आज तक परिवहन की व्यवस्था नहीं है। अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई होती है। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। - सुनील कुमार, स्थानीय निवासी।


- दोनों वार्डों के लिए पेयजल योजना बननी थी, लेकिन थाथरी के स्थानीय लोगों के विरोध के कारण योजना शुरू नहीं हो पाई। अब ट्यूबवेल के जरिये वार्डों में पेयजल की सप्लाई सुचारु रूप से दी जाएगी। जल्द दोनों वार्डों में छोटी ट्रैवल वैन चलाई जाएंगी। - देवेंद्र जग्गी, पार्षद, राम नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed